घोसिया। खमरिया चौकी क्षेत्र के दलपतपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बताया कि शाम का समय होने के कारण लोग अहिमनपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित रेलवे लाइन से होकर जा रहे थे, उसी समय पटरी पर क्षत-विक्षत महिला के शव पर नजर पड़ी, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।