फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अफसरों के खिलाफ आशा संगिनी ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानीपुर के स्वास्थ्य अफसरों के खिलाफ आशा संगिनी एवं बहुओं ने मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को 100 से अधिक आशा संगिनी ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों पर अश्लील हरकत करने एवं उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी उनको अनावश्यक ही बुलाते हैं। बात-बात पर उनका पैसा काट लिया जाता है। वर्ष 2017 से अब तक प्रसव का भुगतान नहीं किया गया। केंद्र पर बुलाकर न तो ट्रेनिंग दी जाती है और न ही कोई बात होती है। उनसे अश्लील बातें कर उत्पीड़न किया जाता है। रविवार को होने वाले स्वास्थ्य मेले में लंच तक नहीं दिया जाता। पैसा वसूलने के लिए लेटर बना दिया जाता है।
उन्होंने अगर स्वास्थ्य केंद्र पर वह अपने पति के साथ पहुंचती है तो उनका भी अपमान किया जाता है। सीएमओ से मांग की कि आशा बहुओं और संगिनी संग ऐसी हरकत पर रोक लगे। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी गई कि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह मुख्यमंत्री तक से शिकायत करेंगी। सुनीता देवी, उर्मिला, कमला, सीमा, सुनीता, मैना, फोटो, गीता, मंजू, इंदिरा देवी, पुष्पा मिश्रा, सुनीता गुप्ता, कुसुम सिंह, हीरावती आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें