फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जितने में बनता 35 पॉलिटेक्निक कॉलेज, उतने की कालीन नगरी के शौकीन गटके शराब

विज्ञापन
शराब की दुकान में सजी बोतलें। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन के लिए विश्व में प्रसिद्ध भदोही के शौकीनों ने एक और रिकार्ड बनाया है। इस वित्तीय वर्ष के 10 महीने में ही 214 करोड़ की शराब यहां के शौकीन गटक गए हैं। इतनी धनराशि से 35 पॉलिटेक्निक कॉलेज या एक और एक्सपो मार्ट बन सकता है। एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण में लगभग 6 करोड़ का खर्च आता है। साल 2023 और 2024 से यदि तुलना करें तो बीते वित्तीय वर्ष में अब तक 19 करोड़ रुपये की अधिक शराब की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

आधुनिकता के दौर में शराब पीना एक ट्रेंड बन गया है। जिले में 225 देशी, विदेशी और बीयर की दुकाने हैं। 10 महीने में 214 करोड़ की शराब बिक्री हुई है। महीने के हिसाब से यह आंकड़ा 18 करोड़ और प्रतिदिन के हिसाब से 70 से 80 लाख की शराब जिले में बिक रही है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक साल में 47 लाख 35 हजार 709 बल्क लीटर देशी शराब, 44 लाख 24 हजार 445 केन बीयर और 13 लाख 89 हजार 513.65 बोतल अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें