फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीएम पर टिप्पणी करने पर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां कोतवाली के पाली निवासी सोनू कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को शुक्रवार को एक्स पर सूचना मिली कि सोनू कुमार के फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। उसके बाद सोशल मीडिया और साइबर टीम ने इसकी जांच की। जांच में पता चला कि सोनू कुमार पाली का रहने वाल है। पहचान होते ही स्थानीय पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने स्पष्ट कहा है कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर नजर रखी जा रही है। भ्रांमक या किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें