फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिजली निगम के लिपिक को 8 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

विज्ञापन
प्रशांत कुमार सोनी।
विज्ञापन
भदोही। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर की टीम ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण भदोही कार्यालय के कार्यकारी सहायक प्रशांत कुमार सोनी को आठ हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह बिजली कनेक्शन के स्थायी विच्छेद के काम के लिए रिश्वत मांग रहा था। उसके खिलाफ भदोही कोतवाली में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रशांत कुमार सोनी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम भदोही के कार्यालय में तैनात है और करीब पांच साल से इसी कार्यालय में कार्यरत है। वह बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र का निवासी है। भदोही नगर निवासी विकास कुमार गुप्ता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत की कि उन्होंने छह महीने पहले बिजली कनेक्शन के स्थायी विच्छेद से जुड़े कार्य के लिए आवेदन किया, लेकिन प्रशांत कुमार उनसे 8 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की जांच के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर मंडल की टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाया। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही प्रशांत ने शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को भदोही कोतवाली ले जाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, पति राम यादव, भीमशंकर मिश्रा, मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह यादव, विशाल उपाध्याय, सुबीर कुमार, ओमकार यादव, कौशल राय, आरक्षी सूरज कुमार गुप्ता, पियुष कुमार सिंह, सर्वेश तिवारी, प्रशांत सिंह, आलोक मिश्रा और नंदलाल शामिल रहे। प्रभारी एंटी करप्शन अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित ने उनसे शिकायत की कि कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन के लिए छह महीने पहले प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। उससे आठ हजार रुपये की मांग की जा रही है। मैंने रुपयों पर पाउडर लगाकर दिया। शुक्रवार को रुपये लेते समय लिपिक प्रशांत कुमार को पकड़ा गया। भदोही कोतवाली में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़ित 15 दिनों से दौड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें