फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही विधायक जाहिद बेग पर एक और मुकदमा, 50 अज्ञात समर्थकों पर भी केस, पुलिस की वर्दी फाड़ने का आरोप

Fri, 20 Sep 2024 05:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

विधायक जाहिद बेग के खिलाफ कोर्ट में आत्मसमर्पण के दौरान पुलिसकर्मियों से हाथापाई एवं मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही  विधायक के 40 से 50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी न्यायालय की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। एक सप्ताह के अंदर विधायक पर तीसरा मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
भदोही विधायक जाहिद बेग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।चौकी प्रभारी न्यायालय की तहरीर पर अब विधायक पर एक और केस दर्ज किया गया है आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने आत्मसमर्पण के दौरान वर्दीधारियों से बदसलूकी की और वर्दी भी फाड़ दी ।जिसके बाद अब विधायक समर्थकों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक के आवास पर आठ सितंबर को नौकरानी ने आत्महत्या कर ली थी। अफसरों की जांच के दौरान एक नाबालिग नौकरानी बरामद की गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम एवं आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया।

करीब चार दिनों तक पुलिस को चकमा दे रहे भदोही विधायक बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे एमपीएमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चौकी प्रभारी न्यायालय अवधेश सिंह ने ज्ञानपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वारंटी भदोही विधायक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम न्यायालय के गेट संख्या तीन पर पहुंची। जहां विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस के साथ हाथापाई की और वर्दी को फाड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने विधायक और उनके 40-50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर अरूण कुमार दूबे ने कहा कि वर्दी फाड़ने और पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई  भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें