फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चित्रों में धर्म,विज्ञान और प्रकृति का दिखा समन्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चित्रकला विभाग में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय कला प्रदर्शनी शुरू हुई। जिसमें धर्म, विज्ञान और प्रकृति के चित्रों का समन्वय दिखा। इन चित्रों में राधाकृष्ण, शंकर-पार्वती, गणेश की कृलाकृतियां आकर्षण के केंद्र में रहीं।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और चित्रों को देखा। प्रदर्शनी में राधा-कृष्ण एवं मां काली के चित्र थे तो कैनवास पर केदारनाथ धाम भी दिखा। सभी चित्र अपनी अलग कथा कह रहे थे। प्रदर्शनी में तनु शुक्ला ने राधाकृष्ण, प्रीति शुक्ला ने महादेव, अंजली सिंह ने गणेश जी, नम्रता यादव ने शिव तांडव, सूरज प्रजापति ने महादेव का रौद्र रूप, शिवांगी मौर्य ने राधा कृष्ण, प्रीति प्रजापति ने ग्रामीण दृश्य, शिवांगी पाठक ने लैंडस्केप, सुशील मौर्य, कृष्णा साक्षी और कौशल ने काशी के घाट को दर्शाया । प्रदर्शनी में डॉ. दीप नारायण मिश्रा, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. महेंद्र यादव, इंग्लिश भारती, विष्णु भारती, हीरा त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार, रोशन प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें