फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन विभाग पहुंचा एफएमडी वैक्सीन,3.70 लाख पशुओं का होगा टीकारण

विज्ञापन
ज्ञानपुर पशु अस्पताल में मुहपका और खुरपका के वैक्सीन से भरा ट्रक। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पशुपालन निदेशालय लखनऊ ने मंगलवार को जिले के पशुपालन विभाग को मुंहपका-खुरपका का वैक्सीन (एफएमडी) मुहैया करा दिया। आगामी 26 मार्च से शुरू होने वाले अभियान में इस वैक्सीन से कुल 3.70 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण और टैगिंग कार्य के लिए गांव स्तर पर चयनित होने वाले वैक्सिनेटर सहायकों का चयन और वैक्सीन को रखने की चिंता विभाग को परेशान कर रही है। 25 मार्च तक लक्ष्य के मुताबिक 591 वैक्सिनेशन सहायकों का चयन न हो सका तो अभियान की मंशा पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गत तीन माह से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अभोली, भदोही, डीघ, सुरियावां, औराई और ज्ञानपुर ब्लाकों पर तैनात चिकित्सकों को समझाने-पढ़ाने के बाद भी चयन प्रक्रिया जोर नहीं पकड़ पा रही है। मुंहपका और खुरपका जैसी घातक बीमारियों की चपेट में आने वाले पशुओं से पालकों को बड़े पैमाने पर नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पशुपालन विभाग ने नि:शुल्क टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित कर निदेशालय को पत्र भेजा था। वैक्सीन उपलब्ध हो जाने के बाद अब जिलास्तर पर कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था न होने से विभाग के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। उप सीवीओ डॉ. जेडी सिंह ने बताया कि 3.70 लाख वैक्सीन डोज को रखने के लिए औराई-भदोही अस्पताल पर 80-80 हजार और शेष वैक्सीन को भिखारीपुर में संचालित आइस स्टोरेज को किराए पर लेकर संरक्षित किया जाएगा। अब तक मात्र 356 वैक्सीनेटरों का आवेदन मिला है। शेष लक्ष्य को भी 26 मार्च के पहले पूरा करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें