फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर दुर्व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मास्क के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना को लेकर दुर्व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को जिला अस्पताल पर जुटे नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्य, पशुपालन, तहसील प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर शासन-प्रशासन कोरोना जैसी घातक बीमारी को लेकर तरह-तरह के बचाव को लेकर सख्त कदम उठा रहे हैं, लेकिन जिला स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। विभागीय जिम्मेदार आंखें बंद कर बैठे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपलब्ध हाईजीन मास्क को चिकित्सक सिर्फ मरीजों को देने के नाम पर खानापूर्ति करने में लगे हैं, एहतियात बरतने वाले लोगों को न तो मास्क मिल पा रहा है ना ही सैनिटाइजर। इससे अस्पताल पहुंचने वाले आम मरीजों की चिंता बढ़ती जा रही है। यही स्थिति तहसील स्तर पर देखी जा रही है, जहां प्रकृति की मार झेल रहे किसानों को मिलने वाला सरकारी मुआवजा बिचौलियों की भेंट चढ़ रहा है। पशुपालन विभाग में 10 वर्षों से एंटी रैबीज का अभाव पशु-पक्षियों को मौत के मुंह में धकेल रहा है और विभाग लिखा-पढ़ी करने का हवाला देकर मरीजों को बाहर से मिलने वाली महंगी दवाओं और निजी चिकित्सकों के पास भेज रहा है। यही नहीं पंचायती राज विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में छिड़काव आदि के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। इसी का नतीजा है कि तरह-तरह के संक्रमित बीमारियों की जद में आकर लोग परेशान हो रहे हैं। उच्चाधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेकर व्याप्त समस्याओं से मुक्ति दिलाने की आवाज उठाई। कहा कि आम लोगों को मास्क और सैनिटाइजर सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार दुबे कोको, सुमित गौतम, सुनील यादव, इंद्रबहादुर, पप्पू दुबे, सिद्धार्थ दुबे, अजय श्रीवास्तव, रानू मालवीय, अमित चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें