फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज सामानों के खिलाफ गुस्सा

Fri, 07 Oct 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। देश की सीमाओं पर आंतकी गतिविधियों में शामिल चीन के खिलाफ लोगों का गुस्सा अब बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने चाइनीज सामान की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए विरोध जताया। कहा कि सरकार चीन के सामानों पर प्रतिबंध लगाए। 
विज्ञापन

ज्ञानपुर स्थित मिश्रा मार्केट के व्यापारी बृहस्पतिवार को एकजुट होकर चीन के खिलाफ नारेबाजी की। 
व्यापारियों ने कहा कि भारत के धुर विरोधी पाकिस्तान को आर्थिक मदद देकर चीन भारत का नुकसान करना चाह रहा है। एशिया में उभरते भारत को वह देखना नहीं चाहता जबकि भारत के चलते उसका विकास हो रहा है।  प्रदर्शन करने वालों में राजेश दूबे, निशीथ पांडेय, सोनू पांडेय, सुजीत गुप्ता, कैलाश बिंद, रजनीश, पारस गुप्ता, जयनाथ, शुभम मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें