सीतामढ़ी। बेटियों की शादी से बढ़कर कोई महान कार्य नहीं है। यह मानना है कि अमेरिकी दंपती वीरेंद्र गुप्ता व उनकी पत्नी मधु गुप्ता का। रविवार को सीतामढ़ी में वे 40 बेटियों का कन्यादान करेंगे। न्यूजर्सी से सीतामढ़ी आकर वे हर साल विवाह कराते हैं और उपहार समेत सारा खर्च खुद ही करते हैं।
सीतामढ़ी में रविवार को 57 बेटियों का सामूहिक विवाहोत्सव पूरी भव्यता के साथ संपन्न होगा। इनमें से 40 बेटियों की शादी भारतीय मूल के अमेरिकी वीरेंद्र गुप्ता और इनकी पत्नी मधु गुप्ता करा रहे हैं। वे बीते 40 सालों वे अमेरिका के न्यूजर्सी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर के मूल निवासी हैं। 1980 में अमेरिका जानी मानी न्यूक्लियर कंपनी में उच्च पद पर काम करते हुए 1994 में रिटायर्ड हुए। फिर वहीं की नागरिकता मिल गई। बताया कि बेटी ने शादी नहीं की तो माता सीता की प्रेरणा से कन्यादान कर रहा हूं। 40 बेटियों की शादी कराकर उन्हें गृहस्थी का सारा सामान देने के बाद आत्मिक शांति मिलती है। अमेरिका में भी वे समाजसेवा का काम करते हैं।