फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक ट्रेन छोड़ सभी ट्रेनें अपने रूट पर लौटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही-जंघई रेल मार्ग पर एक ट्रेन को छोड़कर बाकी सभी ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं। पिछले दिनों महाकुंभ के चलते कई ट्रेनें या तो रद्द थीं या तो मार्ग परिवर्तित कर चलाई जा रही थी।
विज्ञापन

रविवार को 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रही। लेकिन सोमवार से यह ट्रेन भी यथावत हो जाएगी।महाकुंभ के दौरान 15017 व 15018 काशी एक्सप्रेस, 11071 व 11072 कामायनी एक्सप्रेस कभी रद्द रही तो कभी मार्ग परिवर्तित कर चलाई गईं।
इसके अलावा 15159 व 15160 सारनाथ एक्सप्रेस तथा 11107 व 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस दस दस घंटे विलंब से चलीं तथा कई बार रद्द भी करनी पड़ी थी।
भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि रविवार को एक ट्रेन को छोड़कर सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलीं।
छपरा से दुर्ग को जाने वाली 15159 सारनाथ एक्सप्रेस शनिवार से ही चलने लगी है लेकिन दुर्ग से छपरा को जाने वाली 15160 सारनाथ एक्सप्रेस रविवार को भी रद्द रही और सोमवार से यह ट्रेन भी पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेटलतीफी के सवाल पर उन्होंने बताया कि आज कुछ ट्रेनें मुश्किल से एक घंटे विलंब से चलीं। बाकी ट्रेनें समय पर चलने से यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें