फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अवैध क्लीनिक चलाने पर संचालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक पर सख्ती शुरू हो गई है। औराई सीएचसी अधीक्षक डॉ. कृष्णकांत दूबे की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को एक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। संचालक के पास न तो लाइसेंस था, न ही कोई डिप्लोमा।
विज्ञापन

गत दिनों आईजीआरएस पर किसी व्यक्ति ने शिकायत की कि मिर्जापुर कछवा निवासी लल्लन बिंद औराई के भरतपुर के पास बिना लाइसेंस के क्लीनिक चला रहे हैं। इनके पास कोई डिप्लोमा भी नहीं है।
ऐसे ही मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। अधीक्षक डॉ. कृष्णकांत दूबे ने बताया कि आईजीआरएस मिली थी, जिला स्तरीय टीम के साथ जांच पड़ताल की गई। रिपोर्ट सीएमओ को सौपी गई, उनके निर्देश पर संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें