फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सभी तैयारी पूरी, सात केंद्रों पर प्रवक्ता परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 14 जून को होने वाली प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई। रविवार को सात केंद्रों पर 2972 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सुबह आठ बजे से जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे से परीक्षा शुरू होगी। शनिवार को परीक्षा केंद्रो पर केंद्राध्यक्षों की देखरेख में डेस्क-स्लिप लगाई गई। बीएड प्रवेश परीक्षा, टीजीटी और पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद अब प्रवक्ता परीक्षा को सकुशल कराने में प्रशासन और शिक्षा विभाग जुट गया है। 14 जून को होने वाली परीक्षा के लिए विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, गुलाबधर मिश्रा इंटर कॉलेज, गोपीगंज, इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय ब्लॉक ए और ब्लॉक बी को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। सभी केंद्रो पर एक सेक्टर, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक केंद्र व्यवस्थापक, एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की ड़्यूटी लगाई गई है। नामित अफसरों की मौजूदगी में प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह आठ बजे से ही जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। एनआईसी के कंट्रोल रूम से सभी केंद्रो पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। एडीएम न्यायिक परीक्षा के नोडल बने हैं। दो-दो स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए हैं।
विज्ञापन

किस केंद्र पर कितने अभ्यर्थी पंजीकृत
परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों की संख्या
वीएनजीआईसी ज्ञानपुर 384
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज 480
गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज 384
नेशनल इंटर कॉलेज भदोही 480
एमए समद इंटर कॉलेज भदोही 384
केएनविवि ज्ञानपुर ब्लॉक ए 480
केएनविवि ज्ञानपुर ब्लॉक बी 381
200 मीटर परिधि में फोटोग्राॅफी प्रतिबंधित
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्र और परिसर में मोबाइल इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। केंद्रों से 200 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी। जिले में निषेधाज्ञा लागू रहेगा। प्रश्न पत्रों को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के डबल लाॅक में रखा गया है। वहां से एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रो पर अफसरों की निगरानी में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें