फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के खिलाफ केबल आपरेटरों का प्रदर्शन

Fri, 06 May 2016 01:36 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर के महेंद्र कटरा में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते केबल ऑपरेटर
विज्ञापन
सेटअप बाक्स अनिवार्य किए जाने के बाद सेट टाप बाक्स न मिलने से परेशान केबल आपरेटरों ने बृहस्पतिवार को नगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कहा कि केबल-डिश ऑपरेटरों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियां फेल साबित हो रही हैं। केबल आपरेटरों ने केंद्र सरकार पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप लगाया। चेतावनी दी उनकी रोजी-रोटी छीनने का कार्य बंद न किया तो आंदोलन तेज करने के बाध्य होंगे।
विज्ञापन


केबल आपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक दुबे के नेतृत्व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे आपरेटरों ने उत्पीड़न के खिलाफ न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी दी। आरोप लगाया कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के चलते देश में लोगों को रोजगार में समस्या हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से चुनाव के पूर्व किए गए वादे भूल गए हैं। सेट टाप बाक्स अनिवार्य तो कर दिया गया, लेकिन उसे उपलब्ध कराने के बारे में नहीं सोचा गया। अब कंपनियां मनमानी कर केबल ऑपरेटरों का शोषण कर रही हैं। बेहद महंगे सेट टाप बाक्स होने के कारण सभी उपभोक्ता उसकी कीमत नहीं चुका पा रहे हैं।
विज्ञापन


 केबल व्यवसाय बंद होने की स्थिति में पहुंच रहा है। जरूरत के मुकाबले बहुत कम सेट टाप बाक्स आपरेटरों को उपलब्ध कराया गया है। इससे उनका मेंटनेंस खर्च भी नहीं जुट पा रहा है।  इस मौके पर ब्रह्मजीत शुक्ला, महेंद्र तिवारी, झुरू  दुबे, बूटी दुबे, अनिल दुबे, पप्पू, संतोष कुमार, रोशन खां, हरेराम शुक्ला, दिनेश मालवीय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें