फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आस्था की डुबकी लगाकर मांगा सुख-समृद्धि का आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज/ गोपीगंज। गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को जिले के चार प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर मां गंगा से सुख-समृद्धि व आरोग्य का आशीष मांगा।
विज्ञापन

स्नान-ध्यान के बाद दान-पुण्य किया। मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। आज के दिन गंगा स्नान करने से पापों का शमन होता है। वहीं दान करने से पाप कटते हैं। कहा यह भी जाता है कि आज के ही दिन भागीरथ के प्रयास से मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था।
इसी आस्था और विश्वास के साथ जिले के सेमराधनाथ, सीतामढ़ी, बेहरोज और रामपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही जुटनी शुरु हो गई। सुबह से शुरु हुआ स्नान-ध्यान व दान-पुण्य का क्रम दिन भर जारी रहा। शाम को गंगा घाट पर दीप दान व मां गंगा की आरती हुई। इब्राहिमपुर, गोपालपुर, केदारपुर, बेरासपुर घाट पर भी स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सेमरानाथ धाम के स्वामी करूणाशंकर महाराज ने बताया कि सेमराध घाट पर करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी शुभम अग्रवाल, एडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य सहित अन्य अधिकारी घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें