फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कौलापुर रेलवे फाटक का बूम टूटा, कॉशन के सहारे चलीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। कौलापुर रेलवे फाटक 42 एसी का बूम बृहस्पतिवार को टूट गया। बूम क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्रेनों को कॉशन (फाटक के दोनों तरफ जंजीर लगाकर) के सहारे चलाया गया।
विज्ञापन

इससे राहगीरों को परेशानी हुई। प्रयागराज-माधोसिंह रेलखंड पर प्रतिदिन 40 ट्रेनों का आवागमन होता है। दोपहर 12 बजे कौलापुर के पास बने 42 एसी फाटक का बूम अचानक टूट गया। कॉशन के सहारे ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। गेटमैन सीताराम ने बताया कि बूम में तकनीकी खराबी आने से कॉशन के सहारे ट्रेनें चलाई गईं। तीन घंटे बाद तीन बजे बूम को ठीक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें