फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय बाद झूमके बरसे बादल, दिनभर छाई रही बदली, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
शनिवार को दोपहर में हो रही बरसात के बीच जाते वाहन। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कई दिनों बाद शनिवार को इंद्रदेव कालीननगरी पर एक बार फिर मेहरबान हुए। बादलों की गहरी घेरेबंदी के साथ सुबह से लेकर शाम तक तीन बार बारिश हुई। इससे पिछले हफ्तेभर से धूप, उमस और गर्मी से बेहाल चल रहे आम जन को थोड़ी राहत मिल गई। कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। बारिश के चलते पूरे दिन बदली का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

आषाढ़ माह में धरती को तर करने के बाद बारिश का सिलसिला खेती-किसान के लिहाज से बेहतर माना जा रहा था। मगर पिछले तकरीबन एक सप्ताह से आसमान साफ हो जाने के कारण धूप और उमस ने सामान्य जनजीवन को मुश्किल में डाल दिया था। शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक बादलों की घेरेबंदी हुई और झमाझम बारिश हुई। मगर यह सिलसिला कुछ देर ही चला। इसके बाद फिर धूप निकल आई और लोग उबलने लगे। मगर शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। बादलों की उमड़-घुमड़ के बाद सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास ज्ञानपुर और आसपास के इलाकों में थोड़ी देर बारिश हुई। इसके साथ चलीं हवाओं से मौसम की तल्खी कम हो गई। लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। दोपहर में साढ़े 12 से एक बजे के बीच कुछ स्थानों पर फिर बारिश हुई। इसके बाद देर शाम भी इंद्रदेव मेहरबान हुए और बादलों ने घेरेबंदी कर फुहारें जमीन पर गिराईं। इससे खेती-किसानी में जुटे किसानों को थोड़ी राहत मिल गई। हालांकि जानकारों का कहना था कि मौसम विभाग ने दो दिनों तक जिस हिसाब से बारिश की संभावना जताई थी, वैसी बारिश अभी नहीं हो सकी है। हालांकि देर रात बारिश की संभावनाओं से इनकार भी नहीं किया जा रहा था।

यूनियन बैंक शाखा सुरियावां के पास जमा बारिश का पानी।- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें