भदोही। तहसील में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों का आंदोलन मंगलवार को छठें दिन भी चला। बार के अध्यक्ष मोतीलाल समेत दो दर्जन से अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर दिन भर धरने पर बैठे रहे। तहसील प्रशासन द्वारा इसमे सहयोग न करने को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी रही।
बार के अध्यक्ष ने कहा कि शासन की ओर से रास्ता साफ है लेकिन तहसील के अधिकारी इसमे रोड़ा अटका रहे हैं। जबकि तहसील में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना अब आवश्यक हो गई है। यहां कोर्ट हो जाने से भदोही के लोगों को आसानी होगी। ज्ञानपुर नहीं जाना पड़ेगा। लोगों ने कहा कि तहसील में इसके लिए भूमि भी है लेकिन लोग रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं।
अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक तहसील प्रशासन भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट नहीं भेजेगा तब तक आंदोलन करते रहेंगे। एडवोकेट विनोद उपाध्याय, प्रदीप त्रिपाठी, लालधर पांडेय, नन्हेंलाल सरोज, शोभनाथ यादव, सूर्यप्रसाद द्विवेदी, धनुषधारी सिंह, गामाशंकर बिंद, प्रशांत तिवारी, पुष्पराज पांडेय, मृत्युंजय सिंह, अशोक पासी, कमलेश कुमार, वकील चंद बिंद, गंगाराम यादव, सूरज यादव, लालचंद विश्वकर्मा, अशोक दूबे आदि शामिल रहे।