फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह की तलाश में भटक रहे अधिवक्ता और व्यापारी

विज्ञापन
सरपतहां में निर्माणाधीन अधिवक्ता चैंबर के बाहर कीचड़। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला न्यायालय नए भवन में शिफ्ट हो गया और कामकाज भी शुरू हो गया। दूसरी ओर तमाम अधिवक्ताओं को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाई है। कुछ अधिवक्ताओं ने अपनी व्यवस्था तो जैसे-तैसे कर ली, लेकिन ज्यादातर अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। उन्हें बैठने के लिए जगह की तलाश में भटकना पड़ रहा है। कुछ अधिवक्ता खुद चैंबर का निर्माण भी करवाना शुरू कर दिए हैं। उधर फोटो स्टेट और कंप्यूटर जॉब वर्क आदि का काम करने वाले व्यवसायियों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। उनके लिए दुकानें नहीं मिल पा रहीं हैं।
विज्ञापन

सरपतहां के नए भवन में भले ही न्यायालय आ गया, लेकिन अधिवक्ता कैंपस में सुविधा न होने से वकील परेशान हैं। पेयजल, शौचालय सहित एक भी सुविधा न होने से वादकारियों को भी काफी दिक्कत हो रही। अधिवक्ता राजबली गौतम ने कहा कि नए अधिवक्ता कैंपस में पेयजल की सुविधा नहीं है। छाजन न होने से भी वकीलों को परेशान होना पड़ता है। शासन-प्रशासन अधिवक्ता कैंपस में सुविधाएं मुहैया कराए, जिससे उन्हें दिक्कत न हो। अमृतलाल यादव ने कहा कि कैंपस के लिए जमीन तो दी गई है, लेकिन सुविधा नहीं है। इससे अधिवक्ता से लेकर वादकारी तक को परेशान होना पड़ रहा है। बारिश में कीचड़ और जलजमाव से भी दिक्कत हो रही है। व्यापारी प्रमोद दूबे ने कहा कि कोर्ट नए भवन में जाने से व्यापार प्रभावित हो गया है। नई दुकान खोलने के लिए जगह की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक नहीं मिल सकी है। व्यापारी मुन्ना चौरसिया ने कहा कि नए कोर्ट के आसपास दुकान नहीं मिल रही है। कोर्ट चले जाने से अब ज्ञानपुर नगर में दुकानदारी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें