ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डिबाए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सदानंद यादव, सस्य प्रभुनाथ पाठक, विनीत कुमार श्रीवास्तव, मोहन लाल मिश्र और स्वामीनाथ मिश्र ने बारी-बारी से पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष रामचंद्र पांडेय, महासचिव शशि कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हंसराज यादव, हरिओम बिंद, बृजेश कुमार और रागिनी तिवारी, संयुक्त सचिव पर संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, विनय कुमार, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार, आय-व्यय निरीक्षक राजकुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सुधाकर पांडेय, भरत लाल, प्रमोद श्रीवास्तव, मुन्नर राम, विजयशंकर, शरद चंद्र श्रीवास्तव आदि ने शपथ लिया। मुख्य अतिथि जिला जज संतराम ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए बार और बेंच के सामंजस्य को बनाए रखने का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी ने भी अहम जानकारी साझा की। इस मौके पर लालचंद्र श्रीवास्तव, गंगाराम यादव, कैलाशपति शुक्ला, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार, तेज बहादुर यादव, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, ह्दय नाथ तिवारी, मधुसूदन पांडेय, रमाशंकर तिवारी, रविंद्र कुमार सिंह आदि रहे।