फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो दिनों की छुट्टी रद्द होने पर सीएमओ पर भड़के एडिशनल सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला क्षय अधिकारी एवं एडिशनल सीएमओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिला क्षय अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह विभागीय अधिकारी के खिलाफ कई आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग किसी न किसी कारण अक्सर चर्चा में रहता है। अब जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव के वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। जिसमें वह कह रहे हैं कि 30 और 31 अक्तूबर को अवकाश के लिए पत्र दिया, लेकिन उसे सीएमओ ने निरस्त कर दिया। उनके कई समकक्ष एडिशनल सीएमओ जो कि महीने में एकाध दिन आते हैं, लेकिन उन्हें पूरा वेतन दिया जाता है। शासन के साथ डीएम का निर्देश है कि अधिकारी मुख्यालय न छोड़ें, लेकिन कई अधिकारी प्रयागराज, वाराणसी से प्रतिदिन आते-जाते हैं, इससे वह दफ्तर समय से नहीं पहुंचते। रात के समय जरूरत पड़ने पर भी वह मरीजों को लाभ नहीं दे पाते, जबकि मैं रविवार को भी ड्यूटी करते हैं। उन्होंने सीएमओ से मांग की है कि बिना ड्यूटी वेतन कैसे मिले कृपया यह युक्ति बताएं। वायरल वीडियो के माध्यम से एडिशनल सीएमओ ने विभाग के अंदरखाने में चल रहे पोल को खोलने की कोशिश किया।
विज्ञापन




वर्जन

वायरल वीडियो में जो बाते कही जा रही हैं, वे सब बकवास हैं। अनुशासनहीनता में डीटीओ के खिलाफ पहले भी कई कार्रवाई हो चुकी है।

- डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही।

-

वायरल वीडियो मेरा ही है। वीडियो में जो बाते कही है, वे शत-प्रतिशत सत्य है। इसकी जांच होनी चाहिए।

- डॉ. विवेक श्रीवास्तव, एडिशनल सीएमओ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें