फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: कृषि अधिकारी का एक्शन, खाद-बीज की दुकान मिली बंद, लाइसेंस निलंबित

Fri, 08 Nov 2024 12:10 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

खाद - बीज की बंद मिली दुकानों को लेकर कृषि विभाग हरकत में है। डीघ ब्लाक के गोधना सहित अन्य दुकानों की जांच की गई। इस जांच के दौरान अफरा - तफरी मच गई। कमियों के डर से संचालक दुकान बंद करके फरार हो गए जिसके बाद लाइसेंस के रद्द करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
कृषि अधिकारी कार्रवाई करते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को डीघ ब्लॉक के गोधना, दरवांसी में खाद-बीज की तीन दुकानों की जांच की। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। गोधना स्थित किसान सेवा घर का संचालक जांच के डर से दुकान बंद कर भाग गए। इस पर उक्त दुकान की लाइसेंस को विभाग ने निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


कृषि अधिकारी ने राजकीय बीज गोदाम में बीज की उपलब्धता को भी देखा। सभी छह राजकीय बीज प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों को खाद-बीज वितरण करने में लापरवाही न बरती जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। बताया कि टीम लगाकर सभी ब्लॉकों में निजी दुकानों की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें