फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लाखों के जेवरात के साथ आरोपी अरेस्ट, 24 घंटे में पुलिस ने मामले का किया पर्दाफाश; घर से की थी चोरी

Sat, 12 Apr 2025 10:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चोरी वाले रात को ही मामला दर्ज किया था। गहनता से उसकी खोजबीन हो रही थी। एसपी ने टीम का गठन किया था। पुलिस ने तीन लाख के माल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: कोतवाली क्षेत्र के जेठूपुर गांव में बीते गुरुवार की रात घर में घुसकर जेवरात चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने भवानीपुर मार्ग के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन लाख के जेवरात बरामद किए। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा।

विज्ञापन


शुक्रवार को जेठूपुर गांव निवासी कृष्णा बरनवाल ने तहरीर देकर बताया कि कि 10 अप्रैल की रात में चोर उनके घर के छत के रास्ते घर में घुसकर आलमारी में रखे विभिन्न पीली और सफेद धातु जेवरात चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा किया। 

आरोपी शनि सेठ निवासी जेठूपुर को भवानीपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सोने की दो मांगटीका, एक मंगलसूत्र, एक नथिया, एक चैन लॉकेट, एक चैन, एक चांदी की पायजनी, बिछिया बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि जेवर की कीमत तीन लाख रुपये हैं। आरोपी जेवरात को बेचने की तैयारी में था।

विज्ञापन

घर में घूसकर चोरी करने के आरोप में पड़ोसी पर पर केस
औराई कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया। जेठुपुर निवासी पीड़ित कृष्णा बरनवाल ने आरोप लगाया कि 10 अप्रैल उनकी पत्नी घर के नीचे वाले कमरे में खाना बना रही थी।

इस बीच डायपर लेने के लिए जब वह ऊपर वाले कमरे में गई तो देखा कि पड़ोस सनी सेठ आलमारी खोलकर बैठा था। पत्नी को देखकर वह भाग गया। पत्नी ने आलमारी चेक किया तो सोने की चैन, अंगूठी, पायल व सोने की चूड़ी समेत सभी गहने गायब थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

चाकू के बल पर छिनैती के आरोप में दो पर केस
कोतवाली पुलिस ने चाकू के बल पर छिनैती के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चौबेपुर निवासी ललित यादव ने बताया कि वह अपनी ऑटो लेकर रजपुरा चौराहे आया था। 11 अप्रैल को शाम सात बजे वह घर लौट रहा था। इस बीच हरिरामपुर मोड़ पर आदर्श पांडेय उर्फ गोलू पांडेय व आनंद यादव निवासी कंसरायपुर ने ऑटो रोक दी। वह दोनों को जानता था, इसलिए ऑटो रोक दिया। इस बीच दोनों ने उससे चाकू दिखाकर पांच हजार रुपये छिन लिए। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 

आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज
पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। दुसौती सैदाबाद प्रयागराज निवासी पीड़ित गुलाब चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उनका चचेरा भाई संजीव विश्वकर्मा उर्फ शिवा अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। इस बीच नवधन के पास एक वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले में आरोपी अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें