कंदवा। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
उसके के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल में अरंगी गांव निवासी नियाजुद्दीन प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान की और विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।