भदोही। कोतवाली अंतर्गत मानिकपट्टी में शुक्रवार की शाम कच्चा मकान गिर जाने से उसके मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। घर गिरने से परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर तहसीलदार भगवानदास ने मौके पर पहुंच आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बारिश के कहर के मकानों का गिरना जारी है। लोगों ने बताया कि गांव के कंपोडर भाट का कच्चा जर्जर हो गया था। इसी बीच शाम को 6 बजे अचानक धराशाई हो गया। मकान के मलबे में दबने से 70 वर्षीय वृद्धा बिज्जो की मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसीलदार को दी। जिसके बाद तहसीलदार राजस्वकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंचे भदोही कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।