राज्य स्तरीय फुटबाल के लिए चयनित छात्राएं।स्रोत स्कूल
- फोटो : 1
गुरुकुलम शिक्षा संस्थान की दो छात्राओं ने फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाकर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है।
प्रधानाचार्य देश रत्न ने बताया कि खेल विभाग की ओर से आयोजित सब-जूनियर अंडर-16 राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की छात्रा आशी मौर्य और खुशबू बिंद का चयन हुआ है। दोनों चयनित खिलाड़ी 23 से 30 अक्तूबर तक जौनपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिलने से दोनों छात्राओं में उत्साह है, वहीं विद्यालय परिवार में भी खुशी का माहौल है। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक रोहित सिंह, उप प्रधानाचार्य पंकज सिंह, अमरेंद्र, खेल शिक्षक उत्पल सिंह और मनीषा ने खुशी जताई। स्कूल प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि दोनों छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगी। संवाद