फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीसदी लाभार्थियों के लिंक नहीं हो सके आधार कॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकारों की योजनाओं का लाभ उठा रहे लाभार्थियों में से 30 मार्च तक 25 फीसदी आधार कॉर्ड को बैंक खातों से लिंक नहीं करा सके हैं। आधार कार्ड लिंक कराने के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि है। विभाग लगभग 12 हजार खातों के लिंक होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री सम्मान निधि के 2.26 लाख, निराश्रित महिला के 31 हजार, वृद्धा के 50,141 और दिव्यांग के लगभग 10 हजार लाभार्थी हैं। इन्हें पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए बैंक खातों से अपने आधार कॉर्ड नंबर को लिंक कराना है। 31 मार्च तक आधार कॉर्ड नंबर लिंक कराने वाले ही अप्रैल में योजना का लाभ ले सकते हैं। उधर, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, निराश्रित महिला, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों की बैंकों, सहज जन सेवा केंद्रों व कॉमन सर्विस सेंटरों पर बुधवार को भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को गांधी आश्रम गली स्थित कॉमन सर्विस सेंटर संचालक विजय ने बताया कि काम का दबाव बढ़ जाने के कारण सर्वर भी डाउन रहता है। सर्वर चालू होने पर दिन भर में 25-30 लाभार्थियों का ईकेवाईसी, बैंक खाते से आधार लिंक हो पा रहे हैं। ई-गवर्नेंस प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सहज जनसेवा केंद्रों और कॉमन सर्विस सेंटरों की संख्या लगभग सात सौ है। वहां पहुंचने वाले लाभार्थियों के अलग-अलग कार्यों के लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं। उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक ईकेवीईसी कराने वाले प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थी अप्रैल में लाभ ले सकेंगे। 22 मई तक बढ़ी तिथि में लाभार्थियों की ईकेवाईसी जैसे-जैसे होती रहेगी, वैसे-वैसे लाभार्थियों के नाम अगले माह की सूची में शामिल होते रहेंगे। समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने वृद्धा पेंशन के अधिक से अधिक लाभार्थियों को आधार नंबर को बैंक खाते लिंक कराने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक जो लोग आधार लिंक करा लेंगे, उन्हें तत्काल लाभ मिलेगा। जो बाद में कराएंगे, उन्हें योजना का लाभ बाद में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें