फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कार से उतरकर फास्टैग रिचार्ज कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से पुत्र की मौत हो गई। पिता को मामूली चोट आई है। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर जिले के स्वरूप नगर निवासी स्वर्णजीत सिंह (50) अपने पुत्र रवि राज गांधी (29) वर्ष के साथ कार से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी जा रहे थे। लालानगर टोल प्लाजा के पास फास्टैग रिचार्ज न होने के कारण रवि कार से नीचे उतर कर फास्टैग रिचार्ज कराने लगा। इस बीच प्रयागराज से वाराणसी की तरफ ही जा रही आलू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। बचने के प्रयास में रवि ट्रक के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ कार में बैठे पिता को घटना में मामूली चोटें आई, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को टोलकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत और ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। कानपुर में अपना कारोबार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें