फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुनीता के व्यंजन का स्वाद सबसे लाजवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत तैनात रसोइयों के बीच रविवार को बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले भर के 30 रसोइयों ने भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय मोढ़ की रसोइयां सुनीता देवी के व्यंजन का स्वाद लाजवाब निकला। उसे प्रथम स्थान हासिल हुआ। सुरेश यादव, कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर को द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की विद्यावती देवी को तृतीय स्थान मिला। विभाग ने पुरस्कार राशि के रूप में प्रथम स्थान को 3500, द्वितीय स्थान को 2500 और तृतीय को 1500 रूपये दिए।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रसोइयों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि उन्हें बच्चों का भोजन तैयार करने जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी मिली है, इसलिए साफ-सफाई से लेकर सभी कार्य को पूरी गंभीरता से निभाने के प्रति हमेशा सतर्क रहना होगा। प्रतियोगिता में भोजन बनाने के लिए कुल 45 मिनट का समय दिया गया। निर्णायक मंडल में जीआईसी से कल्पना मौर्य, वैदिक एग्रो के निदेशक राहुल तिवारी, डिप्टी सीएमओ एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे। भोजन बनने के बाद सभी प्रतिभागियों ने बारी-बारी से अपना भोजन चखने के लिए प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के आयोजन का एवं व्यवस्थापन एमडीएम समन्वयक सौरभ सिंह एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद कुमार मौर्य ने किया। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय और तृतीय के अलावा 27 रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 300 जबकि आवागमन भत्ता के रूप में 300 रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें