फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बस की टक्कर से युवक की मौत, बाइक और मोबाइल लेकर भाग गए दो युवक

विज्ञापन
मृतक युवक के हाथ में लगी मेहंदी... सनोज संग ममता।
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर स्थित हाईवे की उत्तरी सर्विसलेन पर बुधवार को निजी बस की टक्कर से बाइक सवार ज्ञानपुर कोतवाली मिशिरपुर असनाव निवासी सनोज (27) की मौत हो गई। वह घर से एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

घटना के बाद दो युवक खुद को सनोज का रिश्तेदार बताकर उसकी बाइक और मोबाइल लेकर चले गए। सनोज की हथेली पर मेहंदी से सनोज संग ममता उकेरा गया है।
ज्ञानपुर कोतवाली के मिशिरपुर असवान निवासी सुरेश गौतम ने बताया कि बेटा सनोज गौतम (27) बुधवार को घर से एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकला था। हाईवे के सर्विसलेन पर किशुनदेवपुर के पास बस ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में सनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सनोज को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे दो युवकों ने खुद को सनोज का रिश्तेदार बताकर उसकी की बाइक और फोन लेकर चले गए। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों परिजनों को बुलाने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि बाइक व मोबाइल ले जाने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। वहीं निसी बस की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें