फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: परिवार के चार लोगों को डूबने से बचाने में ननिहाल आए किशोर की गंगा में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के कलिक मवैया (बदलूपुर) गंगा घाट पर रविवार को सुबह साढ़े सात बजे गंगा में स्नान के दौरान चार लोग गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। उनको बचाने में 12वीं के छात्र सूरज मिश्र (20) निवासी नगरदह सेमराध की डूबने से मौत हो गई। वह परिजनों के साथ ननिहाल कलिक मवैया में मामा की शादी में शामिल होने के लिए नाना ओमकारनाथ तिवारी के यहां आया था। कलिकमवैया गांव निवासी ओमकारनाथ तिवारी के बेटे विकास तिवारी की शादी 23 मई को थी। रविवार को एक ही कुनबे के करीब आठ लोग गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। उसमें सूरज भी था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूरज स्नान कर गंगा से बाहर निकल कर कपड़े बदल चुका था। इसी दौरान स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से कोमल मिश्रा (24), आराध्या (13), अंशु दूबे (18) और सत्यम मिश्रा (16) गंगा में डूबने लगे। परिजनों को डूबता देख प्रकाश तिवारी (30) और सूरज मिश्रा (20) ने गंगा में छलांग लगा दिया। गंगा में डूब रहे चारों को बचा लिया। इसी बीच सूरज कब पानी में डूब गया किसी को पता नहीं चला। घाट पर जब सूरज नहीं दिखा तो उसकी खोज शुरू हुई। सूचना मिलते ही घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लगभग ढाई घंटे बाद मछुआरों ने शव को ढूंढ निकाला। मृतक सूरज तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। मां मुन्नी मिश्रा व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोइरौना थाना प्रभारी छोटक यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इनसेट

प्रकाश और सूरज की वीरता को सलाम

सीतामढ़ी। कोनिया के कलिक मवैया की घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। अपनी जिंदगी पर खेल कर सूरज ने चार लोगों की जान तो बचा लिया लेकिन खुद जिंदगी की जंग हार गया। इस दर्दनाक घटना से कालिक मवैया गांव में हर किसी की आंखे नम दिखी। कोइरौना के नगरदह गांव के सूरज मिश्र और कलिक मवैया के उनके मामा प्रकाश तिवारी ने रविवार को बहादुरी का परिचय देते हुए गंगा में डूब रहीं कोमल मिश्रा सहित चार को बचा लिया लेकिन इन सब को बचाने में सूरज खूद को नहीं बचा सका। भभौरी निवासी अधिवक्ता बृजेश पांडेय और कलिक मवैया के विवेक तिवारी ने घटना पर दुख जताते हुए कोइरौना पुलिस से एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती की मांग डीएम से की है। घटना से खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें