फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भोर में सिहरन, दिन में उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मौसम में कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना है। इन दिनों मौसम के दोहरे मिजाज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भोर में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है तो दिन चढ़ते ही उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम के दोहरे रवैये से लोग परेशान है। सुबह चार से छह बजे के बीच हल्की ठंड महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


मानसूनी सीजन में अच्छी बारिश के बाद लगातार मौसम बदल रहा है। अधिकतम तापमान जहां 35 से कम बना है वहीं न्यूनतम भी 25 के नीचे है। इससे रात में मौसम ठंडा हो रहा है। कई लोग सुबह की सैर के दौरान हल्के गर्म कपड़े पहन रहे हैं। खुले में सोने वालों को चादर की जरूरत पड़ रही है। लेकिन सुबह आठ बजे के बाद सूरज की तपिश बढ़ते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाता है। तेज धूप और हवा में नमी के कारण उमस बढ़ जाती है। दोहरे मौसम से लोग सर्दी, जुकाम सहित वायरल बुखार से ग्रसित होने लगे हैं। अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी हैै। डॉक्टर दवा के साथ मरीज, तीमारदारों को बचाव के मंत्र भी दे रहे हैं।

जिला अस्पताल के डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार, सुबह ठंड और दिन में गर्मी से शरीर का तापमान संतुलित नहीं हो पा रहा, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने इन दिनों बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों के लिए भी यह मौसम नुकसानदायक साबित हो सकता है। धान की फसल में नमी के कारण कीट लगने की आशंका बढ़ी है। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि किसानों को खेतों की निगरानी करते रहे। फसल में रोगों का लक्षण दिखने विशेषज्ञ की सलाह पर दवा का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें