फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वास्थ्य जागरुकता के लिए निकाली यात्रा

विज्ञापन
स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से निकाली गई साइकिल यात्रा। स्रोत स्वयं - फोटो : credit
विज्ञापन
नगर के बड़ा चौराहा से रविवार की सुबह भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता को लेकर साइकिल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि झिलियापुल, अमवा, लालानगर होते हुए यात्रा खमरिया पहुंची। यहां प्रबंधक धीरेंद्र कुमार मौर्य और प्रधानाचार्या सुमन मौर्या ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल धीरेंद्र ने कहा कि लोग न तो पर्याप्त संख्या में पौधे लगा रहे हैं और न ही सुबह की शुद्ध एवं प्राकृतिक हवा का लाभ उठा रहे हैं। इसके बजाय वे अपना अधिकांश समय एसी कमरों में बिताने लगे हैं। यही कारण है कि लोग अस्पतालों में चक्कर लगा रहे हैं। यात्रा में प्रवीण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, शारदा प्रसाद यादव, दीपक मौर्य, अवधेश मौर्य, सूरज बिंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें