फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: औराई, गोपीगंज सीएचसी पर लगेगी हेल्थ एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अब मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई, गोपीगंज में जांच के लिए घंटों कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी। यहां हेल्थ एटीएम लगाई जाएगी। इससे 34 प्रकार की जांचें होंगी। गिर्दबडगांव, लालानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक हेल्थ एटीएम है, लेकिन इसकी उपयोगिता कम है, इसके कारण मशीन को सीएचसी पर स्थापित करने का निर्णय सीएमओ डॉ. एसके चक ने लिया है।
विज्ञापन

गिर्दबडगांव की मशीन औराई, लालानगर की हेल्थ एमटीम को गोपीगंज सीएचसी शिफ्ट किया जाएगा। दोनों सीएचसी में मिलाकर रोजाना 500 से अधिक ओपीडी हाेती है। जांच कराने के लिए मरीजों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। जांच कराने के अगले दिन रिपोर्ट डॉक्टर को दिखानी पड़ती है। क्योंकि डॉक्टर दो बजे के बाद अपने चेंबर से उठ जाते हैं। मशीन से कुल 34 प्रकार की जांचें होती हैं। रिपोर्ट के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। हेल्थ एटीएम में खून की जांच सहित बीपी, पल्स रेट, वजन, लंबाई आदि की स्क्रीनिंग की जाएगी, जबकि डेंगू, मलेरिया के लिए ब्लड लिया जाएगा। शुगर जांच की तरह रैपिड किट से ब्लड लेकर चिप को मशीन में लगाया जाएगा। उसके बाद पांच से 10 मिनट में जांच रिपोर्ट मरीज के हाथ में होगी। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि लालानगर, गिर्दबडगांव की हेल्थ एटीएम औराई, गोपीगंज सीएचसी पर लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्दी ही मशीन वहां शिफ्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें