फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जमीन के विवाद में 14 दिन पहले हुई थी मारपीट, अब युवक की मौत

विज्ञापन
गोपीगंज चुड़िहारी मोहाल में रोते विलखते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : कृषि विभाग का लिपिक पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
विज्ञापन
गोपीगंज। चुड़िहारी मोहाल में 14 दिनों पहले जमीनी के विवाद में हुई मारपीट में घायल मो. नसीम (39) की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। युवक की मौत के बाद आक्रोशित महिलाओं ने गोपीगंज सीएचसी में शव रखकर विरोध जताया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के वार्ड 17 चुड़िहारी मोहाल निवासी मो. नसीम बीते 10 फरवरी को अपने मकान में गली की ओर दरवाजा लगा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। छत के ऊपर से ईंट पत्थर भी चलाए गए थे। इसमें एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए थे। जिनका सीएचसी में उपचार हुआ था। परिजनों के अनुसार मारपीट में गंभीर रूप से घायल नसीम को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। परिजन निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव ने को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मारपीट के मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मौत की सूचना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें