चौरी। दानुपट्टी में बीती रात संदिग्ध परिस्थिति में इलियास (56) घायल हो गया। घायल ने पुलिस को तहरीर देकर भाई पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की रात दो बजे शोर सुनकर लोग घर से बाहर निकले तो देखे कि इलियास के गर्दन से खून निकल रहा था। पीड़ित का आरोप है कि चाकू से उस पर वार करके युवक फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद घायल का मेडिकल कराया। बताया कि इलियास व उनके भाइयों में जमीन का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि आरोपी इस्तियाक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।