फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...एक ऐसा रामभक्त जो चार वर्षों से नहीं पहना जूता-चप्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में रहने वाले एक ऐसे रामभक्त हैं, जो चार वर्ष से जूता-चप्पल नहीं पहन रहे हैं। बारिश के दिनों में कीचड़युक्त सड़क हो या फिर सर्दी में बर्फ जमी धरा, गर्मी में 42 डिग्री तापमान में भी रंगे पांव चलना इनकी आदत सी बन गई है। संकल्प है कि जब तक भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता तब तक नंगे पांव ही रहेंगे। फिलहाल उनकी एक तमन्ना है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की। इसके लिए वह 12 बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अब तक उनके किसी भी पत्र का जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

भदोही जिले के डीघ ब्लाक में गोलखरा गांव निवासी रमेश सिंह वर्ष 2018 में कार्तिक के महीने में अयोध्या गए थे। बताते हैं कि वहां भगवान राम को टेंट के नीचे देखकर मन द्रवित हो गया। घर आए तो संकल्प लिया कि जब तक भगवान का मंदिर नहीं बन जाएगा तब तक खुद नंगे पांव रहेंगे। जब न्यायालय से फैसला आया कि भगवान का मंदिर वहीं बनेगा तो बड़ी खुशी हुई। अब मंदिर बन रहा है तो अपार खुशी है। कहते हैं कि मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। वह एक बार सीएम योगी से मिलकर उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है। कहते हैं कि फैक्स, मेल, रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कुल 12 बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें