फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डेंगुरपुर में गंगा पर बनेगा पक्का पुल, ककराही रेलवे फाटक पर आरओबी, ऑडिटोरियम को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भदोही दौरे के दौरान जिले को बड़ी सौगातें दी। सीएम ने सालों से चली आ रही डेंगुरपुर गंगा पर पक्का पुल निर्माण की स्वीकृति दी। वहीं गोपीगंज-मिर्जापुर पर ककराही रेलवे फाटक के पास आरओबी निर्माण को भी स्वीकृत किया। वहीं मुख्यालय के पास बड़े ऑडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति भी दी। सीएम ने पंचायतीराज विभाग से आउट सोर्सेज सफाईकर्मियों का स्टेट्स भी मांगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही जिले के दौरे के दौरान सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय यह अस्पताल निर्माण भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का उदाहरण बन गया था। वर्तमान सरकार द्वारा इसका पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। यहां और 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर स्थापित किया जा रहा। बताया कि अस्पताल के पुराने भवन के निर्माण कार्य के लिए सरकार ने धनराशि स्वीकृत कर दी है और इसका निर्माण दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। कहा कि भदोही में पीपीपी मॉडल पर एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में प्रयास जारी है। इसके लिए 300 बेड के अस्पताल की व्यवस्था की जा रही है। जैसे ही यह कार्य पूर्ण होगा, मेडिकल कॉलेज की स्थापना का रास्ता साफ हो जाएगा। बताया कि भदोही को शैक्षिक रूप से भी मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा की भी स्वीकृति दी। बताया कि सफाईकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में पंचायत राज विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। सीएम ने कहा कि सभी प्रमुख सड़कों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने, स्वीकृत मिनी स्टेडियमों के निर्माण को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने और जिला मुख्यालय से जुड़ने वाले मार्गों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मोरवा नदी के पुनर्जीवन और व्यापक पौधरोपण अभियान को जन सहभागिता से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र आशीष सिंह बघेल, भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी के साथ जिलाधिकारी शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक आदि रहे।
विज्ञापन

-
कलेक्ट्रेट में रोपा रूद्राक्ष का पौधा


मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मौलिश्री और सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने आंवला का पौधा रोपा। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया।
-
कम हो जाएगी मिर्जापुर और मप्र की दूरी, जाम से मिलेगा छुटकारा

मुख्यमंत्री ने जिले में दो बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की। जिसमें डेंगुरपुर गंगा पर पक्का पुल निर्माण और गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर ककराही रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण शामिल है। सीएम की दोनों घोषणाओं से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। डेंगुरपुर गंगा में पक्का पुल के निर्माण से कोनिया की पांच दशक से होती आ रही मांग पूरी होगी। प्रयागराज के मांडा क्षेत्र से भदोही, प्रयागराज, जौनपुर और भदोही से सटे अन्य जनपदों में आपस में व्यावसायिक कनेक्टिविटी भी बढेगी। इसके अलावा मिर्जापुर, नैनी, मध्यप्रदेश, मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे से जुड़ने का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इस पुल के निर्माण से मध्यप्रदेश की दूरी कम हो जाएगी। इसी तरह वाराणसी-प्रयागराज के बीच स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन बड़ा होने की वजह से प्रतिदिन 18 से 20 ट्रेनों का आवागमन रहता है। ककराही रेलवे फाटक से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग मां विंध्यवासिनी समेत महाराष्ट्र तक जाने का प्रमुख और शार्टकट मार्ग है। ट्रेनों के आवागमन के दरम्यान ककराही का गेट पूरे दिन में दर्जनों बार बंद होता और खुलता है। जिस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। आरओबी बनने से फाटक के पास लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन


1273 सफाईकर्मियों के बहुरेंगे के दिन!
2007 में मायावती सरकार बनने के बाद बड़ी संख्या में गांवों में सफाईकर्मियों के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रदेश भर के सभी जिलों में सफाईकर्मियों की नियुक्तियां हुई थी, लेकिन भदोही इलकौता ऐसा जिला था। जहां भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद नियुक्तियां रद्द कर दी गई। जिसके बाद से ही जिले के 1273 राजस्व गांवों में सफाईकर्मी की नौकरी पाने वाले संघर्षशील थे। अब सीएम ने इनकी फाइल तलब की है। जिससे इन्हें उम्मीद की किरण जगी है।

25 से कम छात्राें वाले विद्यालयों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट में राजस्व, विकास व कानून व्यवस्था संबंधी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रभारी बीएसए से जनपद में शिक्षक विहीन विद्यालयों की जानकारी ली। वहीं 25 से कम छात्रों वाले विद्यालयों के बारे में भी पूछा। जिस पर प्रभारी बीएसए विकास चौधरी ने बताया कि जिले में मात्र 13 विद्यालयों में 50 के कम छात्र संख्या है। सीएम ने बताया कि बेसिक स्कूल के सभी बच्चों को यूनिफार्म, बैग आदि खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेज दी गई है। उन्होंने सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संवाद कराकर अभिभावकों को बच्चों के लिए यूनिफार्म, बैग, आदि खरीदना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वहीं छात्रों का ड्रॉप आउट रेट शून्य करने का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने राजस्व व विकास और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी दी।


-

डायलिसिस यूनिट में नेफ्रोलॉजी डॉक्टर की नियुक्ति की दी स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थित निर्माणाधीन 50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक, हीमो डायलिसिश यूनिट, 100 बेड चिकित्सालय का निरीक्षण किया। सीएम ने सभी काम समय से मानकों के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया। हीमो डायलिसिस में पहुंचे सीएम ने भर्ती मरीज श्याम प्रसाद पाण्डेय, रामकृष्ण मिश्र, हरिराम, सुनील शुक्ल आदि से हाल-चाल पूछा। सभी मरीजों ने एक नेफ्रोलॉजी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति दी। कहा कि आप लोगों के इलाज में सरकार कोई कमी नही छोड़ेगी।
-
50 एकड़ जमीन मिली तो राज्य विवि बनेगी केएनपीजी
सीएम ने कहा कि भदोही को शैक्षिक रूप से भी मजबूत किया जाएगा। काशी नरेश पीजी कॉलेज को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के पास यदि 50 एकड़ भूमि उपलब्ध होती है, तो उसे स्टेट यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां कृषि संकाय पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है। इसमें मानव संसाधन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें