फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाथी-घोड़े और रथ के साथ निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
सगड़ी के रजादेपुर स्थित सन्यासी मठ से निकली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत-आयोजक - फोटो : ARchive
विज्ञापन
रजादेपुर स्थित सन्यासी मठ में बृहस्पतिवार को दस दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। हाथी, घोड़े, रथ और गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में 251 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

मठाधीश शिवसागर भारती और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा धनछुला (जमीन हरखोरी) स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद यात्रा मठ परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजक मठाधीश शिवसागर भारती ने बताया कि अयोध्या धाम से आए संत सर्वेश महाराज प्रतिदिन दिन में कथा-प्रवचन करेंगे। रात नौ बजे से एक बजे तक रासलीला का आयोजन होगा। शुक्रवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और वेदी निर्माण होगा। छह नवंबर को पूर्णाहुति और सात नवंबर को भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधान देवनाथ भारती, पंकज राय, सोनू सिंह, ओंकार त्रिपाठी, सुशील पांडेय, पप्पू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें