फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केएनयू में बीएससी के विद्यार्थियों के लिए लिखी गई पुस्तक का किया गया विमोचन

विज्ञापन
केएनयू में पुस्तक का विमोचन करतीं कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव। स्रोत कालेज - फोटो : 1
विज्ञापन
काशी नरेश विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में मंगलवार को सहायक आचार्य डॉ. सिद्धार्थ बरनवाल की पुस्तक फंडामेंटल्स ऑफ केमिस्ट्री का अनावरण कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

यह पुस्तक बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए लिखी गई है। कुलपति ने पुस्तक की सराहना की। रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु यादव ने पुस्तक के अन्य लेखक डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. प्रियंका चौधरी का शैक्षणिक परिचय और मुख्य पाठक्रम को मंच के साथ साझा किया और पुस्तक के गरिमा का महत्व समझाया।
भूगोल के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक दूबे ने इस पुस्तक में लिखी प्राचीन भारतीय रसायन और भारतीय वैज्ञानिक के वर्णन का महत्व समझाया और बताया कि आज के परिवेश में विद्यार्थियों को ऐसी जानकारी अवश्य होनी चाहिये।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. रजनीश द्विवेदी, डॉ.धीरेंद्र कुमार, डॉ. अरविंद कुमार पांडेय, डॉ. शिखा मेहता, डॉ. ज्योति तिवारी, डॉ. निखिल कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें