फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में सचिव और कोटेदार के खिलाफ शिकायतों की बौछार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के गोधना गांव का नजारा रविवार को बदला-बदला दिखा। सुबह से ही अफसरों की टीम गांव में डेरा डाल चुकी थी। दोपहर बाद सूबे के तीन मंत्रियों की मौजूदगी में जन चौपाल शुरू हुई। मंत्रियों ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू होकर हकीकत जानी। इस दौरान पंचायत सचिव और कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। जिसको लेकर मंत्रीगण नाराज हो गए। कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार की हिदायत दी।
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे। अधिकारी पारदर्शी ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीनों मंत्रियों ने दिव्यांग शौचालय गोधना, खेमापुर, भीखीपुर, चंदापुर, खानापुर और पंचायत भवन कौलापुर का लोकार्पण किया। आवास योजना की लाभार्थी आरती, संतरा और सरोजा से मंत्री ने पूछा कि आपके खाते में पैसा आया कि नहीं। लाभार्थियों ने हां में जवाब दिया। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी से विधवा पेंशन के बारे में जानकारी ली। ग्रामीण फिरोज ने बताया की लीपापोती करके काम पूरा कर दिया गया है। गांव के साईं लाल यादव, बुद्धिराम और राम आधार ने कहा कि 60 साल आयु पूरी होने के बाद भी पेंशन नहीं मिल रही है। मंत्री ने सचिव को फटकार लगाते हुए शीघ्र ही आवेदन पत्र जमा करने का निर्देश दिया। गांव में 135 लोगों का ही आयुष्मान कॉर्ड बनने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। साथ ही शिविर लगाकर लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और कोटेेदार के खिलाफ मनमानी की शिकायत की। जिस पर मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने पंचायत सचिव और डीएसओ को फटकार लगाई। राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने भी आम जन से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर विधायक विपुल दूबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, बीडीओ अशोक कुमार, ग्राम प्रधान हंसराज यादव, सीताराम, कृष्ण मुरारी कन्नौजिया, मनोज मिश्र, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, गोधना गांव में चौपाल खत्म होने के बाद शाम करीब पांच बजे पंचायती राज मंत्री एवं विंध्याचल मंडल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राही, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने सीएचसी गोपीगंज का निरीक्षण किया। मंत्रियों ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, एक्सरे, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं देखी। शौचालय की हालत ठीक नहीं होने पर सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई। बाहर से लिखी जा रही दवाओं को लेकर भी मंत्रियों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताई। इसके बाद तीनों मंत्रियों ने बैदाखास में गोशाला का निरीक्षण कर जायजा लिया। तीनों मंत्रियों ने गाय की पूजा कर गुड़ आदि खिलाया। गो संरक्षण केंद्र पर पानी, भूसा और हरे चारा आदि की व्यवस्था मिली। इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चंद्र मिश्र, संचालक अमरेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें