फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 25 लाख से बनेगी बालीपुर वार्ड में 300 मीटर नाली

विज्ञापन
घोसियां नगर में चल रहा नाली मरम्मत का कार्य। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बालीपुर की करीब चार हजार आबादी को हर साल बारिश के सीजन में होने वाली जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नगर पंचायत की ओर से करीब 25 लाख की लागत से वार्ड में नाली का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग गई है।
विज्ञापन

बजट आवंटित होते ही कार्य शुरू किया जाएगा। ज्ञानपुर में 11 वार्ड है। यहां करीब 25 हजार के आसपास आबाद निवास करती है। बालीपुर से जिला कारागार के पीछे से हर साल बारिश के सीजन में जलभराव की समस्या रहती है। एक से दो घंटे की बारिश में ही सड़क निकलना मुश्किल हो जाता है। हर साल हो रही समस्या के लिए बोर्ड की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया। बोर्ड की सहमति के बाद नगर पंचायत की ओर से वार्ड में करीब 300 मीटर नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। इस पर शासन की मंजूरी मिल गई है। इस वार्ड में नाली का पानी पास के ही एक तालाब में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें