फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ हजार बेटियां सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बेटियों के साथ बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं ने उन्हें आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए विवश कर दिया है। यही कारण है कि विद्यालयों में जूडो, कराते और ताईक्वांडो का प्रशिक्षण देने की कवायद शुरू हो गई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में देश और प्रदेश में छेड़खानी और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ गई थीं। इन घटनाओं के बाद बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की जरूरत महसूस की जाने लगी है।अगले सप्ताह से प्रशिक्षण कराने के लिए बेसिक शिक्षा महकमे ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए ताइक्वांडो, जूडो, कराते का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले की डेढ़ हजार बालिकाओं को प्रशिक्षण देने के लिए दस प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के अलावा कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय दानूपुर पश्चिमपट्टी, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय दरवांसी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डभका, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकलाला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुड़की, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वहिदानगर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरी, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिचंदनपुर और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरियावां का चयन किया गया है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा राजकुमार मिश्रा ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 455 छात्राएं और दस कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की एक हजार छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। सप्ताह में तीन दिन उनको अतिथि प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। जिले में प्रशिक्षण के लिए एक महिला और नौ पुरुष प्रशिक्षकों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें