फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली सूची के दस केंद्रों को मिला अभयदान

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बसपा सरकार में काली सूची का दंश झेल रहे जिले के करीब दस परीक्षा केंद्रों को शासन स्तर से अभयदान मिल गया है। वर्ष 2012-13 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में यह केंद्र बनाए जाएंगे। हालांकि इन विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों को वहां नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में बसपा सरकार बनने के बाद परीक्षा के दौरान शुचिता भंग करने पर जिले के करीब 15 से अधिक विद्यालयों को काली सूची में शामिल डाल दिया गया था। उसके बाद पांच विद्यालयों को दो साल बाद परीक्षा केंद्र बनाया गया, लेकिन दस विद्यालय ऐसे थे, जिनको परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। बोर्ड परीक्षा के लिए अति संवेदनशील विद्यालयों को भी शासन स्तर से अभयदान मिल गया। जिले के मात्र एक विद्यालय डा. लोहिया इंटर कालेज सागरपुर बवई को छोड़कर सभी को अभयदान दे दिया गया। इससे पूर्व में काली सूची में चल रहे विद्यालय आगामी बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कमलाकर पांडेय ने कहा कि इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में काली सूची में रहने वाले विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों को दूसरे विद्यालयों में भेजा जाएगा। दूसरे विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उक्त विद्यालय में लगाए जाएंगे।

इनसेट
सभी विद्यालय बनना चाहते हैं परीक्षा केंद्र
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में तीन माह से अधिक का समय है, लेकिन परीक्षा केंद्र बनने की चाह सभी विद्यालय पाले हुए हैं। वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधक जुगाड़ लगाकर परीक्षा केंद्र बनवाने की जुगत में लगे हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कमलाकर पांडेय ने कहा कि बोर्ड नियमावली के तहत आने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें