फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शिक्षक निलंबित, एक का वेतन रुका

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की बजाए लापरवाही बरतने पर तीन शिक्षकों पर विभागीय स्तर से गाज गिरी है। एक शिक्षक निलंबित, एक का वेतन रोकने के साथ हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने की बजाए अधिसंख्य शिक्षक गोल रहते हैं। गत दिनों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कंद शुक्ला ने भदोही नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय फत्तूपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना के सहायक अध्यापक जलालुद्दीन अनुपस्थित मिले। विद्यालय में काफी मात्रा में अवकाश प्रार्थना पत्र मिले। इससे यह बात सामने आई कि शिक्षक द्वारा कहीं निकलने से पूर्व अवकाश प्रार्थना पत्र रखा जाता था और लौटने के बाद उसे फाड़कर फेंक दिया जाता। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक अध्यापक जलालुद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मनमानी पर बीएसए ने सहायक अध्यापक संदीप सिंह का वेतन रोकते हुए प्रधानाध्यापक गोलूराम से स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने कहा कि जो शिक्षक पूर्व में लापरवाही करते आ रहे हैं, उन पर विभागीय स्तर से विशेष नजर रखी जा रही है। अपने रवैए में सुधार न लाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें