फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी तय करेगी अध्यक्ष की कुर्सी

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही आधी आबादी का जलवा केएनपीजी के छात्रसंघ चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। छात्रों के मुकाबले इनकी संख्या भी कम नहीं है। ऐसे में छात्राओं का रुख जिस तरफ मुड़ेगा उसके सिर पर अध्यक्ष का ताज होगा।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव 17 नवंबर को सुबह शुरू होगा। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार नौ हजार 83 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। महाविद्यालय में पांच हजार छात्रों को छोड़ दिया जाए तो 3778 छात्राएं अध्यक्ष की कुर्सी की दशा और दिशा तय करेंगी। पूर्व के छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं की सहभागिता कम रहती थी, लेकिन बदलते समय के साथ छात्राएं भी अब खुलकर सामने आने लगी हैं। छात्रनेताओं की ओर से जो आंकड़ा सामने आ रहा है, उसके आधार पर एक से डेढ़ हजार मत पाने वाले को अध्यक्ष का ताज मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें