फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे के लिए 31 अस्थाई दुकानें हुईं मान्य

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दीपावली पर पटाखा बेचने के लिए प्रशासनिक स्तर से कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रसंघ चुनाव के चलते जहां दुकानें रोडवेज परिसर में लगाई जाएंगी, वहीं बिना लाइसेंस की चलने वाली दुकानें बंद करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

दीपावली पर पटाखा बेचने के लिए अधिसंख्य व्यापारी तीन दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस बनवाते हैं, जबकि काफी संख्या में लोग बिना लाइसेंस बनवाए ही दुकानें सजाते हैं। रविवार को रोडवेज परिसर में अधिसंख्य दुकानें सज गईं। जिला अग्निशमन अधिकारी लालजी गुप्ता ने बताया कि दीपावली पर ज्ञानपुर में 18 औराई में दो, भदोही में पांच, गोपीगंज में आठ अस्थाई लाइसेंस बनाए गए। यह अस्थाई लाइसेंस तीन दिनों तक के लिए ही मान्य होंगे। उन्होंने कहा कि जिले में 17 व्यापारी स्थायी लाइसेंसधारक हैं। बिना लाइसेंस के दुकान चलाने वालों की दुकान बंद कर सामान को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के चलते इस साल रोडवेज परिसर ज्ञानपुर में अस्थाई दुकान खोलने का निर्देश दिया गया है। गोपीगंज में मिर्जापुर रोड, भदोही में रामलीला मैदान में दुकानें सजेंगी। मालूम हो कि जिले में कई दुकानदार बिना लाइसेंस के अपनी दुकान सजा लेते हैं। कुछ होमगार्ड और सिपाहियों की शह पर बिना लाइसेंस की दुकानें चलतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें