फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता सहित सात लोगों पर मुकदमा

Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जौनपुर के सदर कोतवाली के मोहल्ला रिजवी खां निवासी जवाहर लाल मौर्य की तहरीर पर भदोही के खमरिया के खलवां निवासी सपा नेता जय प्रकाश मौर्य सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के जरिए पैसा ऐंठने का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जवाहर लाल मौर्य ने तहरीर में आरोप लगाया था कि नवंबर 2013 में अपनी बेटी की शादी जय प्रकाश के बेटे के साथ तय की थी। तिलक आदि में तीन लाख से अधिक नकद सहित करीब सात लाख रुपये खर्च हुए। तिलक के बाद जय प्रकाश मौर्य ने अपने बेटे की शादी चुपके से गाजीपुर में कर लिया। शादी के बाद जब मैं अपना खर्च देने को कहा तो वह मुकर गए। कई बार सगे संबंधियों के माध्यम से पैसा मांगा लेकिन नहीं मिला।
जवाहर लाल की तहरीर पर जौनपुर के सदर कोतवाली में सपा नेता जय प्रकाश मौर्य सहित अजय कांत मौर्य, राकेश कुमार मौर्य, कांति देवी सहित सात लोगों के खिलाफ धारा 406/504/506, 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस बारे में सपा नेता जय प्रकाश मौर्य का कहना है कि उनको फर्जी तरीके से बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उनसे पैसा ऐंठने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें