ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा फार्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। बीए द्वितीय, चतुर्थ और छठवें एवं एमए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 950 विद्यार्थियों ने फार्म जमा किया। आनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि होने से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी, हालांकि 18 अप्रैल तक हार्डकापी कॉलेज में जमा की जाएगी।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए के अलग-अलग सेमेस्टर का रिजल्ट आने के बाद प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की तरफ से आनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तय की गई थी। जिसके कारण कॉलेज में मंगलवार को बीए द्वितीय, चतुर्थ और छठवें के साथ ही एमए में द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा फार्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राएं हर रोज से अधिक रहे। इससे काउंटर पर भीड़ रही।
प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि बीए और एमए में कुल 700 और बैक में 250 छात्र-छात्राओं ने फार्म जमा किया। उन्होंने बताया कि आनलाइन फीस जमा करने के लिए कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भी जमा किया। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल तक परीक्षा फार्म की हार्डकापी कॉलेज में ली जाएगी।